नहीं चलीं लंबी दूरी की नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें

Published at :14 Sep 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं चलीं लंबी दूरी की नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें

गोपालगंज : थावे-कप्तानगंज रेल खंड के आमान परिवर्तन हुए वर्षों बीत गये, बावजूद इस खंड पर नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन आज तक नहीं शुरू हो सका. यात्री आज भी लंबी दूरी की नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के मुहताज हैं. नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन के लिए थावे तथा तमकुहीरोड रेलवे स्टेशनों पर कई बार धरना […]

विज्ञापन

गोपालगंज : थावे-कप्तानगंज रेल खंड के आमान परिवर्तन हुए वर्षों बीत गये, बावजूद इस खंड पर नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन आज तक नहीं शुरू हो सका. यात्री आज भी लंबी दूरी की नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के मुहताज हैं. नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन के लिए थावे तथा तमकुहीरोड रेलवे स्टेशनों पर कई बार धरना व प्रदर्शन भी किये गये. कई मांग पत्र भी रेलवे को सौंपे गये.

आश्वासन भी मिले, लेकिन मांगें पूरी नहीं हो सकीं. विदित हो कि थावे में मां दुर्गा का मंदिर है. इसके अलावा इससे कुछ ही दूरी पर लछवार में भी मां दुर्गा का मंदिर है. मंदिरों में दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भी आते हैं. लंबी दूरी की नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से दूसो राज्यों के श्रद्धालुओं को थावे आने में काफी दिक्कत होती है. व्यापार मंडल अध्यक्ष तमकुही रोड कुशीनगर के धामबाबू ने कहा कि कई बार रेल प्रशासन से मांग की गयी, बावजूद मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन