62.5 लाख खर्च होने के बाद भी नहीं टपका एक बूंद पानी

Published at :12 Sep 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
62.5 लाख खर्च होने के बाद भी नहीं टपका एक बूंद पानी

गोपालगंज : वर्ष 2014-15 में प्रखंड के एक विद्यालय में टंकी लगा कर बच्चों को नल का जल मुहैया कराने की योजना चलायी गयी. लाखों की राशि खर्च कर दी गयी, लेकिन न तो कभी नल से जल टपका और न ही बच्चों को शुद्ध पेयजल मिला. यह हाल है बरौली में बीआरजीएफ योजना का. […]

विज्ञापन
गोपालगंज : वर्ष 2014-15 में प्रखंड के एक विद्यालय में टंकी लगा कर बच्चों को नल का जल मुहैया कराने की योजना चलायी गयी. लाखों की राशि खर्च कर दी गयी, लेकिन न तो कभी नल से जल टपका और न ही बच्चों को शुद्ध पेयजल मिला. यह हाल है बरौली में बीआरजीएफ योजना का.
इस योजना के अंतर्गत एक स्कूल में मोटर के साथ पानी टंकी बैठा कर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करनी थी, साथ ही बेसिन लगाने के साथ कई सुविधाएं उपलब्ध करानी थीं. प्रखंड के सभी स्कूलों में यह योजना कागजों में पूरी कर ली गयी है, लेकिन हकीकत यह है कि कहीं से भी नल का जल नहीं टपक रहा है. प्रति स्कूल इस सुविधा के नाम पर 2.5 लाख रुपये खर्च किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन