पुलिस के लिए सिरदर्द बने सात अपराधी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

लूट, डकैती समेत कई कांडाें में वांछित थे गिरफ्तार अपराधी गोपालगंज : पुलिस के लिए सिरदर्द बने सात अपराधी रविवार को गिरफ्तार कर लिये गये. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो हथियार समेत कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद की गयी है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद लूट, डकैती समेत कई कांडों का खुलासा किया […]
विज्ञापन
लूट, डकैती समेत कई कांडाें में वांछित थे गिरफ्तार अपराधी
गोपालगंज : पुलिस के लिए सिरदर्द बने सात अपराधी रविवार को गिरफ्तार कर लिये गये. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो हथियार समेत कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद की गयी है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद लूट, डकैती समेत कई कांडों का खुलासा किया है. एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि अपराध की योजना बनाते अपराधियों की गुप्त सूचना मिली. तत्काल सिधवलिया, मांझा, थावे और नगर थानाध्यक्ष के साथ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर छापेमारी की गयी.
छापेमारी के दौरान नगर थाना के चौराव के कुख्यात अपराधी अहमद अली को लोडेड कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ करने के बाद तकिया याकूब के सद्दाम अली, थावे थाना क्षेत्र के भुसाव के ओम प्रकाश मांझी उर्फ चौधरी, चौराव के मैनुल्लाह उर्फ अंगूर, सीवान के रघुनाथपुर के जितेंद्र यादव, थावे थाना क्षेत्र के पंडित कहारपुर के चंदेश्वर भगत तथा सीवान जिले के मुफस्सिल के गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया. इन अपराधियों के पास से दो कट्टा, चार कारतूस, दो बाइक और एक स्कॉर्पियों को बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि थावे, सिधवलिया तथा महम्मदपुर थाना क्षेत्र में लूट, डकैती समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित थे. पुलिस को महीनों से इनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश थी. रविवार की शाम पुलिस ने पूछताछ करने के बाद थावे थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी अपराधियों को जेल भेज दिया.
सीवान से आकर करते थे अपराध : सीवान से आकर गोलू कुमार और जितेंद्र यादव अापराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है. गिरफ्तार अपराधियों में कई कुख्यात हैं, जिनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. गिरफ्तार अपराधियों के गैंग में कौन-कौन लोग शामिल है, इसकी छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है.
अपराधियों के पास मिले हथियार व वाहन
देशी कट्टा -2
कारतूस – 2
स्कॉर्पियो-1
बाइक- 2
इनकी हुई गिरफ्तारी
अहमद अली, चौराव, नगर थाना
सद्दाम अली, तकिया याकूब, नगर थाना
ओमप्रकाश मांझी उर्फ चौधरी, भूसाव थावे
मैनुल्लाह उर्फ अंगूर, चौराव, नगर थाना
जितेंद्र यादव, रघुनाथपुर, जामो (सीवान)
चंदेश्वर भगत, पंडित कहारपुर, थावे
गोलु कुमार, भलुअही, मुफस्सिल (सीवान)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










