ग्राम ज्योति योजना से 608 गांव हुए जगमग

Published at :11 Sep 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राम ज्योति योजना से 608 गांव हुए जगमग

अनुश्रवण समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि. गोपालगंज : दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के 608 गांवों को बिजली से जगमग किया गया है. हर गांव तक बिजली पहुंचाये जाने का काम किया जा रहा है. केंद्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा शनिवार को की गयी. जिलास्तरीय समन्वय एवं […]

विज्ञापन

अनुश्रवण समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि.

गोपालगंज : दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के 608 गांवों को बिजली से जगमग किया गया है. हर गांव तक बिजली पहुंचाये जाने का काम किया जा रहा है. केंद्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा शनिवार को की गयी. जिलास्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता सांसद जनक राम ने की. उन्होंने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ एक-एक योजना की समीक्षा की, जिसमें मनरेगा के तहत 17 लाख दो हजार मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया है,
जबकि अब तक सात लाख 42 हजार मानव दिवस का सृजन किया गया है. ऐसे में मनरेगा मजदूरों का मानव दिवस सृजन किये जाने को लेकर निर्देश दिया गया, ताकि अधिक-से-अधिक मजदूरों को रोजगार मिल सके. वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चयनित कुल 37 योजनाओं में से 27 योजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है. शेष के कार्यों में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया गया है. पेंशन योजना के लाभुकों का खाता खुलवा कर उनके बीच शीघ्र पेंशन राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किये जाने का निर्देश दिया गया है,
जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. पंचदेवरी और थावे को शौचमुक्त प्रखंड बनाये जाने को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी, जबकि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत सौर ऊर्जा चालित पंप सेट एवं मिनी जलापूर्ति योजना के कार्यों की समीक्षा की गयी. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बैकुंठपुर, बरौली, भोरे, गोपालगंज, हथुआ, मांझा में कार्य तेज किये जाने का निर्देश दिया गया.
वहीं, बाल विकास योजना के कार्यों में सुधार किये जाने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर बैकुंठपुर के भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी, सदर विधायक सुभाष सिंह, हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह के अलावा उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र, अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, कुचायकोट के प्रखंड प्रमुख बबली सिंह, सिधवलिया की प्रखंड प्रमुख संंगीता सिंह, सिविल सर्जन डाॅ मधेश्वर प्रसाद शर्मा, डीएसओ कृष्ण मोहन प्रसाद सहित जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
लंबित योजना के कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
हर हाल में बढ़ाया जाये रोजगार दिवस का सृजन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन