बरहिमा में ट्रक से मोतिहारी के बुजुर्ग को कुचला, गयी जान

Published at :08 Sep 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
बरहिमा में ट्रक से मोतिहारी के बुजुर्ग को कुचला, गयी जान

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा में अनियंत्रित ट्रक ने एनएच 28 पर बेटे के साथ पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया. हादसे में घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए बरौली अस्पताल में परिजन लेकर गये, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इस मामले को लेकर मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा में अनियंत्रित ट्रक ने एनएच 28 पर बेटे के साथ पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया. हादसे में घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए बरौली अस्पताल में परिजन लेकर गये, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इस मामले को लेकर मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के सुमन ठाकुर ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सुमन ठाकुर अपने पिता अंबिका ठाकुर के साथ बरहिमा मोड़ के पास बस से उतरकर पैदल जा रहे थे, तभी हादसा हुआ.

वाहन के धक्के से गयी थी आभूषण व्यवसायी की जान
गोपालगंज. पुरानी चौक मोहल्ले के आभूषण व्यवसायी शर्माजी प्रसाद के पुत्र उज्जवल सोनी की मौत वाहन के धक्के से हुई थी. पीडि़त पिता ने नगर थाने में प्राथमिकी अज्ञात चालक पर दर्ज करायी है. परिजनों का आरोप है कि उज्जवल सोनी अपने ससुराल मांझा पत्नी से मिलने के लिए बाइक से जा रहा था. रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एनएच 28 पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे हादसे में उसकी मौत हो गयी.
उधर, मांझा पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन