गैस एजेंसी के कर्मी को मारी गोली

Published at :05 Sep 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
गैस एजेंसी के कर्मी को मारी गोली

फोन पर पहले से मिल रही थी जान मारने की धमकी सदर अस्पताल में भरती स्थिति खतरे से बाहर गोपालगंज : घर में सो रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. खिड़की के सहारे गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गये. नगर थाने के कोन्हवा गांव में वारदात के बाद परिजन दहशत में […]

विज्ञापन

फोन पर पहले से मिल रही थी जान मारने की धमकी

सदर अस्पताल में भरती स्थिति खतरे से बाहर
गोपालगंज : घर में सो रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. खिड़की के सहारे गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गये. नगर थाने के कोन्हवा गांव में वारदात के बाद परिजन दहशत में हैं. आसपास के लोगों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. परिजनों के मुताबिक घायल युवक सासामुसा स्थित गैस एजेंसी में काम करता है. फोन पर पहले से उसे जान मारने की धमकी मिल रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोन्हवा गांव के रवींद्र साह के पुत्र सुरेश कुमार को गैस एजेंसी पर ही मोबाइल से कॉल आता था,
जिसमें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. हालांकि थाने में इसको लेकर पीड़ित ने कभी शिकायत नहीं की थी. शनिवार की रात घर में सुरेश साह सो रहा था. देर रात में अपराधी घर के पास पहुंचा और खिड़की के सहारे गोली मार दी. पास में सो रही पत्नी रूबी देवी बाल-बाल बच गयी. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे. तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. खून से लथपथ सुरेश साह को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की. युवक ने पुलिस को गोली मारनेवाले अपराधी की पहचान कर लिये जाने की बात बतायी. पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
हाफ पैंट पहने पैदल आया था हमलावर : कोन्हवा गांव में गैस एजेंसी के कर्मी को गोली मारने पहुंचा हमलावर हाफ पैंट और उजले रंग का शर्ट पहने हुए था. गोली चलने के बाद परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे. तब हमलावार को भागते हुए देख लोगों ने पीछा भी किया था. लेकिन, अंधेरे का लाभ उठा कर हमलावर भाग निकला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन