जियो सिम के लिए लगा रहे हर जुगाड़

Published at :05 Sep 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
जियो सिम के लिए लगा रहे हर जुगाड़

गोपालगंज : रिलायंस इंडस्ट्रीज की बहुप्रतीक्षित मोबाइल व डिजिटल सेवा का आगाज पांच सितंबर से हो जायेगा. इस 4-जी सेवा के माध्यम से बेहतर सर्विस मिलने की उम्मीद भी जगी है. सिम के लिए गोपालगंज के लोग पिछले कई दिनों से जियो के आउटलेट पर सुबह से ही लाइन लगा रहे थे, लेकिन सोमवार को […]

विज्ञापन

गोपालगंज : रिलायंस इंडस्ट्रीज की बहुप्रतीक्षित मोबाइल व डिजिटल सेवा का आगाज पांच सितंबर से हो जायेगा. इस 4-जी सेवा के माध्यम से बेहतर सर्विस मिलने की उम्मीद भी जगी है. सिम के लिए गोपालगंज के लोग पिछले कई दिनों से जियो के आउटलेट पर सुबह से ही लाइन लगा रहे थे, लेकिन सोमवार को लांचिंग की तिथि तय होने के बाद इसके प्रति और ललक बढ़ गयी है. शहर का युवा वर्ग खासतौर से सिम के लिए हर तरह का जुगाड़ बैठाने में लगा हुआ है.

करीब 50 हजार आवेदन अभी कंपनी के पास हैं. जिसे अभी चालू करना होगा. आने वाले दिनों में और दबाव होगा. अब पांच सितंबर से ही फाॅर्म देने की बात सेंटरों की ओर से की गयी. सोमवार की सुबह से ही थावे रोड एजेंसी में जियो सिम के लिए कतार लग गयी.

छात्रों के लिए विशेष छूट : छात्रों के लिये विशेष छूट का प्रस्ताव रखा गया है. इसके तहत वैध आइ -कार्ड दिखाने पर छात्रों को जियो के मुख्य शुल्क में 25 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा मिलेगा. बाजार में मौजूदा डाटा शुल्क के मुकाबले पांच से दस गुना सस्ती सेवा मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन