शराब माफिया समेत चार गिरफ्तार

Published at :04 Sep 2016 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफिया समेत चार गिरफ्तार

गोपालगंज : चोरी-छिपे बिक रही शराब के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है. शनिवार को जादोपुर थाने की पुलिस ने अभियान के तहत छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बलुआ टोले से शराब माफिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने पांच बोतल देशी शराब के साथ पांच मोबाइल भी बरामद […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चोरी-छिपे बिक रही शराब के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है. शनिवार को जादोपुर थाने की पुलिस ने अभियान के तहत छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बलुआ टोले से शराब माफिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने पांच बोतल देशी शराब के साथ पांच मोबाइल भी बरामद किये हैं. गिरफ्तार शराब माफिया अवध नगर का रहनेवाला मनोज सहनी बताया गया.

पुलिस ने गोपाल सहनी, रामानंद सहनी तथा उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया है. जादोपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन को बलुआ टोला में शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी. थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की. आम के पेड़ के नीचे चोरी छिपे शराब की बिक्री करने का खुलासा हुआ.

पुलिस ने माफिया समेत चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. शराब इनके पास कहां से पहुंच रही है, पुलिस ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. शराबबंदी के बाद पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. जादोपुर में पुलिस ने पिछले माह पांच धंधेबाजों को शराब के साथ गिरफ्तार किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन