झमाझम बारिश से गरमी से राहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

मौसम . कई हिस्सों में आसमान से टपकी संजीवनी, फसलों में आयी जान महज 1.2 मिमी हुई बारिश,ऊमस भरी गरमी से मिली राहत गोपालगंज : मंगलवार को मौसम ने करवट ली. मौसम का रुख बदला और कहीं पानी की फुहार से लोगों को राहत मिली, तो कहीं बादलों के छाये रहने से राहत दिखी. एक […]
विज्ञापन
मौसम . कई हिस्सों में आसमान से टपकी संजीवनी, फसलों में आयी जान
महज 1.2 मिमी हुई बारिश,ऊमस भरी गरमी से मिली राहत
गोपालगंज : मंगलवार को मौसम ने करवट ली. मौसम का रुख बदला और कहीं पानी की फुहार से लोगों को राहत मिली, तो कहीं बादलों के छाये रहने से राहत दिखी.
एक तरफ जहां बारिश में लोग आनंद के गोते लगाते रहे, वहीं दूसरी ओर आसमान की ओर टकटकी लगाये बारिश के इंतजार में कई आंखें सुनी की सुनी रहीं और उन पर इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं हुई. कहीं झमाझम बारिश हुई, तो कहीं केवल बूंदाबांदी होकर रह गयी. बारिश होने से जहां लोगाें ने गरमी राहत की सांस ली है, वहीं खेतों में भी धान के पौधे यूं लहरा रहे हैं जैसे उन्हें खजाना मिल गया हो.
सोमवार की अर्ध रात्रि को मौसम ने करवट ली. आसमान में बादल छाये और बूंदों की फुहार टपक पड़ी. पुन: मंगलवार को दिन 11 बजे जिले के पूर्वांचल सहित कई क्षेत्रों में कहीं झमाझम बारिश हुई, तो कहीं बूंदाबांदी. दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा. किसानों को उम्मीद बंधी थी कि अब बारिश तेज होगी, लेकिन मायूसी हाथ लगी. किसानों का कहना है कि इस बारिश ने सोने का काम किया है. खेतों में बहार आ गयी है.
सूख रहे पौधों में जान आ गयी है. फिलहाल हल्की फुहार हीं फसल के लिए जहां संजीवनी का काम की है वही आम जन जीवन ऊमस भरी गरमी से राहत की सांस ले रहा है.
एक नजर में बारिश
मंगलवार को बारिश 1.5 मिमी
अगस्त में कुल बारिश 56.5 मिमी
अगस्त में बारिश 310 मिमी
15 दिनों के अंतराल पर हुई बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










