होमियोपैथ की मिली प्रतिबंधित दवा

Published at :30 Aug 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
होमियोपैथ की मिली प्रतिबंधित दवा

गोपालगंज : जिले के भोरे प्रखंड के सिसई बाजार में होमियोपैथ दवा की दुकान में प्रतिबंधित दवा के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. प्रतिबंधित दवा का उपयोग इलाके लोग नशे के लिए कर रहे थे. उत्पाद विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने छापेमारी कर प्रतिबंधित दवा को जब्त कर लिया है तथा दुकान को […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के भोरे प्रखंड के सिसई बाजार में होमियोपैथ दवा की दुकान में प्रतिबंधित दवा के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. प्रतिबंधित दवा का उपयोग इलाके लोग नशे के लिए कर रहे थे. उत्पाद विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने छापेमारी कर प्रतिबंधित दवा को जब्त कर लिया है तथा दुकान को सील कर दिया है.

दुकान के मालिक से कड़ी पूछताछ की जा रही है. ड्रग विभाग ने प्रतिबंधित दवा बेचने को लेकर पूरी जानकारी तलब की है. होमियोपैथ की दवा दुकान में प्रतिबंधित दवा मिलने से ड्रग विभाग में हड़कंप मच गया है. ड्रग इंस्पेक्टर जब सिसई बाजार पहुंचे, तो जहीर दुकान की दुकान में 450 एमएल की कई प्रतिबंधित दवा मिनी. यह दवा एक अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी के बाद बिहार में प्रतिबंधित कर दी गयी थी. अधिकारियों की टीम ने तत्काल दुकान को सील कर दिया. जिस दुकान को सील किया गया है, वहीं से नक्सवोमिका एनएम, कोलचिस्म ए 30, कार्बोविजेटाबुल्स चाइना ऑफ 30 जैसे दवा शामिल हैं.

भोजपुर>> भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के घर में चोरी
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के घर नगर थाने के मझौवा चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. मझौवा बांध स्थित भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के नवनिर्मित मकान में लगे इनवर्टर और कई सामान चोरों ने चुरा लिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन