भाड़े के विवाद में छात्र को मैनेजर व कंडक्टर ने पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Aug 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

छात्र की हालत गंभीर सदर अस्पताल रेफर महम्मदपुर : महम्मदपुर में भाड़े के विवाद में बस कंडक्टर व मैनेजर ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से घायल छात्र को पुलिस ने बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल में भरती कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए उसे दर […]
विज्ञापन
छात्र की हालत गंभीर सदर अस्पताल रेफर
महम्मदपुर : महम्मदपुर में भाड़े के विवाद में बस कंडक्टर व मैनेजर ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से घायल छात्र को पुलिस ने बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल में भरती कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए उसे दर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल छात्र महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का रहनेवाला रंजीत कुमार बताया गया है. घटना के बाद आरोपित कंडक्टर व बस मैनेजर फरार हो गये.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंजीत कुमार गोपालगंज से पढ़ाई कर दीपक राज बस से अपने घर लौट रहा था. महम्मदपुर चौक पर पहुंचने के बाद भाड़े को लेकर बस मैनेजर से विवाद हो गया. बस कंडक्टर व मैनेजर ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई से घायल होने के बाद छात्र को छोड़ कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया. पुलिस ने इस मामले में जांच कार्रवाई करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










