मजदूरों को नि:शुल्क मिला रसोई गैस कनेक्शन

Published at :28 Aug 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को नि:शुल्क मिला रसोई गैस कनेक्शन

गोपालगंज : अब कामगार मजदूरों को भी समय से भोजन मिलेगा. आंधी-पानी में भी जलावन के संकट से गरीबों को नहीं जूझना होगा. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीबों, मजदूरों एवं कामगारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराया गया. शनिवार को कुचायकोट प्रखंड के राज बखरी पंचायत भवन पर कैंप लगा कर गरीबों के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अब कामगार मजदूरों को भी समय से भोजन मिलेगा. आंधी-पानी में भी जलावन के संकट से गरीबों को नहीं जूझना होगा. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीबों, मजदूरों एवं कामगारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराया गया. शनिवार को कुचायकोट प्रखंड के राज बखरी पंचायत भवन पर कैंप लगा कर गरीबों के बीच गैस

चूल्हा और कनेक्शन का कागजात का वितरण किया गया. मुखिया चंद्रकांत सिंह उर्फ चिंटू सिंह के द्वारा लाभुकों को गैस कनेक्शन मुहैया कराया गया.

पंचायत के रामपुर दाउद, बखरी, बनिया छापर सहित अन्य गांवों के 35 लाभुकों को नि:शुक्ल गैस कनेक्शन मुहैया कराया गया. इस मौके पर तपसी सिंह, उपेंद्र सिंह, सनोज कुमार, सुकदेव दूबे, राकेश रजत, उपेंद्र साह, शंभु कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन