12 प्रखंडों के बीडीओ व पीओ का वेतन रुका

Published at :27 Aug 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
12 प्रखंडों के बीडीओ व पीओ का वेतन रुका

निबंधन सह परामर्श केंद्र के निर्माण में लाएं तेजी : डीएम मामला हर घर विद्युत सर्वे का गोपालगंज : ख्यमंत्री के सात निश्च›यों को पूरा करने को लेकर विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम राहुल कुमार के द्वारा बारी-बारी से कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही विभाग […]

विज्ञापन
निबंधन सह परामर्श केंद्र के निर्माण में लाएं तेजी : डीएम
मामला हर घर विद्युत सर्वे का
गोपालगंज : ख्यमंत्री के सात निश्च›यों को पूरा करने को लेकर विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम राहुल कुमार के द्वारा बारी-बारी से कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी.
साथ ही विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया. उन्हाेंने हर घर बिजली मुहैया कराये जाने को लेकर चल रहे सर्वे कार्य की धीमी गति को देखते हुए जिले के 12 प्रखंडों के बीडीओ व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के वेतन को अगले आदेश तक अवरुद्ध कर दिया गया है. पंचदेवरी एवं भोरे के बीडीओ व पीओ को छोड़ कर अन्य सभी पदाधिकारियों के वेतन पर डीएम के द्वारा रोक लगा दी गयी है.
उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में हर घर बिजली सर्वेक्षण का कार्य काफी धीमा है, उनके वेतन पर रोक लगायी गयी है. साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि आवश्यकता अनुसार सर्वेक्षकों की संख्या बढ़ा कर सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा किया जाये. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक माह अपने -अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्वास्थ्य, शिक्षा ,बाल विकास के कार्यों की समीक्षा करें. साथ ही अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध करायें. उन्होंने सदर प्रखंड के बसडीला में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं प्रखंडों में बन रहे कौशल विकास केंद्र के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. जबकि वर्ष के अंत तक 127 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त किये जाने का निर्देश दिया गया.
वहीं लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तर पर 370 मामलों में से 125 मामलों में आदेश पारित किया गया है. जबकि अनुमंडल स्तर पर 325 मामलों में से 159 मामलों में आदेश पारित किया जा चुका है. बैठक के दौरान लोकायुक्त सहित कई मामलों की समीक्षा की गयी.
इस दौरान ससमय राशन कार्ड सत्यापन का कार्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र के अलावा सभी प्रखंडों के बीडीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन