पूर्व सैनिक को ट्रक ने कुचला, मौत

Published at :22 Aug 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सैनिक को ट्रक ने कुचला, मौत

एनएच 28 के बरहिमा मोड़ पर हुई घटना चंपारण के संग्रामपुर थाने के निवासी थे अंबिका गोपालगंज : घर से ससुराल जा रहे पूर्व सैनिक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. इलाज के क्रम में सैनिक ने दम तोड़ दिया. घटना एन एच 28 स्थित सिधवलिया थाने के बरहिमा मोड़ की है. बताया गया है […]

विज्ञापन

एनएच 28 के बरहिमा मोड़ पर हुई घटना

चंपारण के संग्रामपुर थाने के निवासी थे अंबिका
गोपालगंज : घर से ससुराल जा रहे पूर्व सैनिक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. इलाज के क्रम में सैनिक ने दम तोड़ दिया. घटना एन एच 28 स्थित सिधवलिया थाने के बरहिमा मोड़ की है. बताया गया है कि मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाने के भवानीपुर गांव के सेवानिवृत्त फौजी अंबिका ठाकुर अपने घर से ससुराल छपरा जिले के शीतलपुर जाने के लिए चले. गलती से वे बरहिमा मोड़ आ गये.
बस से उतर कर छपरा की बस पकड़ने के लिए जैसे ही आगे बढ़े कि तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक इलाज कराने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली पहुंचाया और चलते बने. कुछ देर तक फौजी लावारिस बेड पर पड़ा तड़पता रहा. बाद में उसका इलाज शुरू किया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस द्वारा सूचना दिये जाने पर फौजी के परिजन अस्पताल पहुंचे. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन