गेहुओं गइल, धनओ के उम्मीद नइखे

Published at :22 Aug 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
गेहुओं गइल, धनओ के उम्मीद नइखे

गोपालगंज : गेहूआें गइल, धनओं के उम्मीद नइखे, सावन में पुरूआ शुरू भइल त भादो में भी बहते बा. पानी कहां से होई ? यह दर्द है सुखल भगत का. वर्तमान में चल रहा बरसात का मौसम किसानों की जान निकाल रहा है. रबी फसल की बोआई किसानों ने पटवन कर की. नतीजा यह हुआ […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गेहूआें गइल, धनओं के उम्मीद नइखे, सावन में पुरूआ शुरू भइल त भादो में भी बहते बा. पानी कहां से होई ? यह दर्द है सुखल भगत का. वर्तमान में चल रहा बरसात का मौसम किसानों की जान निकाल रहा है. रबी फसल की बोआई किसानों ने पटवन कर की. नतीजा यह हुआ कि औसत उत्पादन का महज 27 फीसदी हुआ. रबी फसल में लगे घाटे को भुला कर किसानों ने एक बार फिर जी-तोड़ मेहनत की और धान की रोपनी की. लेकिन इस बार भी मौसम दगा दे गया.

बरसात के लिए मशहूर सावन माह में पुरवा हवा चलती रही और बारिश बूंदा-बांदी तक सिमट कर रह गयी. भादो शुरू हुआ तो वह भी उम्मीद तोड़ रहा है. अगस्त माह में अब तक औसत आवश्यकता की महज 10 फीसदी बारिश हुई है, भले ही कृषि विभाग सड़कों की किनारे हरियाली देख कर सूखे की स्थिति से अनभिज्ञ है, जबकि हकीकत यह है कि खरीफ पूरी तरह सूखे की चपेट में कदम रख चुका है. ऐसे में किसानों का भरोसा एक बार फिर कुदरत पर जा टिका है और इसके लिए वे तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं ताकि कम-से-कम एक बार इंद्रदेव रहम दिखा दें.
अभी सूखे की स्थिति नहीं
बारिश औसत से बहुत कम हुई है. फिर भी अभी सूखे की स्थिति नहीं है. प्रत्येक स्थिति से निबटने के लिए कृषि विभाग तैयार है.
सुरेश प्रसाद, डीएओ, गोपालगंज
भादो में उड़ रही धूल, खेतों में पड़ी दरार
धान पर मंडरा रहा सूखे का संकट
मौसम से किसानों की चिंता बढ़ी
एक नजर में खेती एवं वर्षा
कुल धान की रोपनी- 88 हजार हे.
अगस्त माह में बारिश 23.4 मिमी
अगस्त माह में आवश्यक बारिश-310 मिमी
जुलाई माह में कुल बारिश-268 मिमी
जुलाई माह में आवश्यक बारिश-314 मिमी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन