उत्पाद अधीक्षक समेत पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

Published at :21 Aug 2016 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद अधीक्षक समेत  पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

गोपालगंज : जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत के मामले में उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक की जांच के बाद डीएम राहुल कुमार ने उत्पाद अधीक्षक समेत विभाग के सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को अनुशंसा की है. डीएम ने इस मामले में उत्पाद अधीक्षक एवं अधिकारियों से […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत के मामले में उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक की जांच के बाद डीएम राहुल कुमार ने उत्पाद अधीक्षक समेत विभाग के सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को अनुशंसा की है. डीएम ने इस मामले में उत्पाद अधीक्षक एवं अधिकारियों से जवाब तलब भी किया है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों के जवाब आते ही कार्रवाई तय मानी जा रही है. डीएम राहुल कुमार ने इसकी पुष्टि करते

उत्पाद अधीक्षक समेत पूरी टीम…
हुए बताया कि शराब से मौत के मामले में अलग-अलग अधिकारियों की जांच टीम गठित की गयी. जांच टीम ने परिजनों से बयान लिया है. कई परिजनों ने शराब से मौत की बात कही है. परिजनों के बयान के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है. जिम्मेवार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है. जो लोग इसके जवाबदेह होंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी. अभी कई अन्य अधिकारियों पर जांच चल रही है. वहीं,
सूत्रों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के खजुरबानी में पिछले एक दशक से अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार चल रहा था. पूर्ण शराबबंदी के बाद भी यहां कोई कार्रवाई उत्पाद विभाग की तरफ से नहीं की गयी थी. इस बीच शराब पीने से अब तक 20 लोगों की मौत तथा चार लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की घटना के बाद सरकार ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की है. इस कार्रवाई के तहत नगर थाने के थानेदार समेत 15 पुलिस अफसर एवं 14 जवान निलंबित किये जा चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन