भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा मार्च

Published at :21 Aug 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा मार्च

सासामुसा : अपने घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मार्च निकाला. सासामुसा बाजार से तिरंगा मार्च का आगाज करते हुए सांसद जनक राम एवं विधायक सुबास सिंह ने बाजार में लोगों के बीच राष्ट्रीयता का अलख जगाया. इस दौरान कार्यकर्ता न सिर्फ राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ा रहे थे, बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा […]

विज्ञापन

सासामुसा : अपने घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मार्च निकाला. सासामुसा बाजार से तिरंगा मार्च का आगाज करते हुए सांसद जनक राम एवं विधायक सुबास सिंह ने बाजार में लोगों के बीच राष्ट्रीयता का अलख जगाया. इस दौरान कार्यकर्ता न सिर्फ राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ा रहे थे, बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है का नारा भी लगा रहे थे.

हाथ में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का कारवां सासामुसा से आगे बढ़ते हुए कुचायकोट, सेमरा बाजार सहित एक दर्जन क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुन: सासामुसा जा पहुंचा. इस दौरान तिरंगा मार्च को लेकर प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षु एसडीपीओ विभाष कुमार, थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, विशंभरपुर के थानाध्यक्ष गौतम कुमार, सीओ अमित रंजन तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.
वहीं, तिरंगा मार्च में सांसद और विधायक के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद राय, उमेश प्रधान, रामनाथ सिंह, विजय शर्मा, सुनील कुमार सहित दो सौ से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
भोरे में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा : भोरे. भाजपा द्वारा शनिवार को भोरे विधानसभा क्षेत्र के खजुरहां से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया. इसकी अगुवाई सांसद जनक राम कर रहे थे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के पहुंचते ही भारत माता के जयकारे पूरे वातारण को गुंजायमान कर दिया.
इसके बाद सैकड़ों बाइकों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गयी. खुद सांसद एवं पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव मांझी बाइक पर सवार होकर तिरंगा लिये भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. तिरंगा यात्रा खजुरहां से शुरू हो कर थाना मोड़, वायरलेस मोड़, काली मोड़ होते हुए विजयीपुर के मुसेहरी में पहुंची.
विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. तिरंगा यात्रा विजयीपुर के रास्ते मझवलिया बाजार होकर पकहां घाट पहुंची. कटेया से यह यात्रा सोहनरिया, कोरेयां होती हुई पुन: भोरे आकर समाप्त हो गयी. यात्रा में भोरे मंडल अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, रत्नेश राय, अमरेश राय, राजेश सिंह, गांधी मिश्र,रामजी सिंह, योगेंद्र तिवारी, रंजन पाठक, पप्पू तिवारी, शैलेश दूबे, केशव तिवारी शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन