अक्तूबर से कूपन पर लाभुकों को मिलेंगे राशन-केरोसिन

Published at :20 Aug 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
अक्तूबर से कूपन पर लाभुकों को मिलेंगे राशन-केरोसिन

गोपालगंज : अब कूपन पर लाभुकों को राशन-केरोसिन मिलेंगे. इसको लेकर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा अक्तूबर से कूपन के आधार पर राशन-केरोसिन का वितरण किये जाने का निर्देश दिया गया है. इसको लेकर सरकार के अपर सचिव प्रकाश के द्वारा डीएम को पत्र भेज कर निर्देश दिया गया है. […]

विज्ञापन
गोपालगंज : अब कूपन पर लाभुकों को राशन-केरोसिन मिलेंगे. इसको लेकर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा अक्तूबर से कूपन के आधार पर राशन-केरोसिन का वितरण किये जाने का निर्देश दिया गया है. इसको लेकर सरकार के अपर सचिव प्रकाश के द्वारा डीएम को पत्र भेज कर निर्देश दिया गया है. कूपन के वितरण के लिए जिला स्तर पर रोस्टर तैयार करना है, ताकि जिले में राशन-केरोसिन के कितने लाभुक परिवार हैं, साथ ही इनकी कोटि क्या है, इसका भी आकलन किया जायेगा.
इसके आधार पर अक्तूबर से जून,2017 तक के लिए लाभुक परिवारों को नया बार कोडेड कूपन मुहैया कराया जायेगा. जिले में कितने लाभुक अंत्योदय, अन्नपूर्णा के हैं और कितने कूपन का वितरण किया गया है, इसकी भी रिपोर्ट विभाग प्राप्त करेगा. लाभुकों के बीच शत-प्रतिशत कूपन का वितरण एवं उनके बीच राशन एवं केरोसिन का वितरण कराये जाने का निर्देश खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा अधिकारियों को दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन