मांझा में बाप-बेटे पर हमला कर ढाई लाख की लूट

Published at :17 Aug 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
मांझा में बाप-बेटे पर हमला कर ढाई लाख की लूट

गोपालगंज : मांझा स्टेट बैंक के समीप शादी के लिए जेवर और कपड़े की खरीदारी करने जा रहे बाप-बेटे पर हमला कर कुछ लोगों ने ढाई लाख रुपये सरेआम लूट लिये. घायल दोनों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इनके बयान को दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है. पीड़ित […]

विज्ञापन
गोपालगंज : मांझा स्टेट बैंक के समीप शादी के लिए जेवर और कपड़े की खरीदारी करने जा रहे बाप-बेटे पर हमला कर कुछ लोगों ने ढाई लाख रुपये सरेआम लूट लिये. घायल दोनों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इनके बयान को दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
पीड़ित दानापुर के रहनेवाले अमानुल हक ने बताया कि मंगलवार को शादी के लिए जेवर और कपड़ा खरीदनेे अपने पिता अमनुर हक के साथ मांझा बाजार गये थे. स्टेट बैंक के समीप आधा दर्जन लोगों ने घेर लिया. रास्ता रोकने से मना करने पर एक साथ हमला कर दिया गया. बेरहमी से पिटाई के बाद ढाई लाख रुपये लूट कर भाग निकले. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन