फर्जी डीएम बने डॉक्टर पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Published at :15 Aug 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी डीएम बने डॉक्टर पर दर्ज होगी प्राथमिकी

बरौली के बीडीओ ने मांगा पुलिस का सहयोग डॉक्टर के घर व क्लिनिक से नहीं हटा फर्जी बोर्ड बोर्ड हटाने के लिए थानेदार का होता रहा इंतजार गोपालगंज : फर्जी डीएम बननेवाले डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. बरौली के बीडीओ कुमार प्रशांत कार्रवाई में जुटे हैं. बीडीओ ने स्पष्ट कर दिया है कि यह […]

विज्ञापन

बरौली के बीडीओ ने मांगा पुलिस का सहयोग

डॉक्टर के घर व क्लिनिक से नहीं हटा फर्जी बोर्ड
बोर्ड हटाने के लिए थानेदार का होता रहा इंतजार
गोपालगंज : फर्जी डीएम बननेवाले डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. बरौली के बीडीओ कुमार प्रशांत कार्रवाई में जुटे हैं. बीडीओ ने स्पष्ट कर दिया है कि यह मामला काफी गंभीर है. इसमें तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. डॉक्टर के पुराने मामलों को भी खंगाला जा रहा है. प्रभात खबर में इस आशय की खबर छपने के बाद रविवार को भी उक्त फर्जी बोर्ड लगे रहे. अधिकारियों को डॉक्टर के आवास तथा वाहन पर लगे बोर्ड को हटाने के लिए जाना था.
बीडीओ ने थानेदार से सहयोग मांगा है. थानेदार का देर शाम तक इंतजार करना पड़ा. थानेदार के बरौली से बाहर रहने के कारण कार्रवाई नहीं की गयी. बता दें कि बरौली के रतन सराय में डॉ श्याम मोहन सिंह के द्वारा खुद को डीएम होने का दावा कर अपने घर, क्लिनिक और वाहन पर डीएम गोपालगंज का बोर्ड लगाये जाने का खुलासा हुआ है.
पहले भी आया था मामला : इससे पहले भी डीएम के लेटरपैड पर सीओ बरौली को दाखिल-खारिज के एक मामले में आदेश जारी किया गया था. सीओ ने डीएम से मार्गदर्शन मांगा था. जब तत्कालीन डीएम कृष्ण मोहन के सामने मामला आया, तो वह फर्जी आदेश निकला. फर्जी आदेश पर डीएम ने तत्काल रोक लगा दी और इसकी जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया था. डीएम का आदेश आज भी बरौली सीओ की फाइल में दम तोड़ रहा है. उसके बाद खुद को डीएम घोषित कर डॉक्टर घूम रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन