स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में हाइ अलर्ट

Published at :14 Aug 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में हाइ अलर्ट

गोपालगंज : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में हाइ अलर्ट कर दिया गया है. सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे वाहनों की सघन जांच करें. इस दौरान एक-एक व्यक्ति की जांच की जाये. बिना पहचानपत्र के चलनेवालों को कई सवालों का जवाब देना पड़ सकता है. पुलिस सुरक्षा को लेकर हर स्थिति […]

विज्ञापन

गोपालगंज : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में हाइ अलर्ट कर दिया गया है. सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे वाहनों की सघन जांच करें. इस दौरान एक-एक व्यक्ति की जांच की जाये. बिना पहचानपत्र के चलनेवालों को कई सवालों का जवाब देना पड़ सकता है. पुलिस सुरक्षा को लेकर हर स्थिति से निबटने की तैयारी में है.

पुलिस के वरीय अधिकारी सोशल साइट से मोबाइल तक की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सार्वजनिक स्थलों पर विशेष चौकसी रखने का निर्देश दिया गया है. 15 अगस्त के साथ ही महावीरी अखाड़े को लेकर भी पुलिस की नजर है. एसपी खुद थानेदारों से संपर्क बनाये हुए हैं. मिंज स्टेडियम जहां मुख्य कार्यक्रम होना है वहां एक दिन पहले की सुरक्षा घेरे को मजबूत कर लेने को कहा गया है. स्पेशल ब्रांच और खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन