वृद्ध की आंख फोड़ कर हत्या

Published at :14 Jul 2016 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध की आंख फोड़ कर हत्या

गोपालगंज/फुलवरिया : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के गांव सेलारकलां में एक वृद्ध की आंख फोड़ कर निर्मम हत्या कर शव को रेलवे स्टेशन के करीब फेंक दिया गया. सुबह शव को देखने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. पुलिस को सूचना देने के बाद भी घंटों शव रेलवे स्टेशन के पास ही पड़ा […]

विज्ञापन

गोपालगंज/फुलवरिया : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के गांव सेलारकलां में एक वृद्ध की आंख फोड़ कर निर्मम हत्या कर शव को रेलवे स्टेशन के करीब फेंक दिया गया. सुबह शव को देखने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. पुलिस को सूचना देने के बाद भी घंटों शव रेलवे स्टेशन के पास ही पड़ा रहा.

बाद में सीमा विवाद सुलझने के बाद उचकागांव पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह सेलार कालां रेलवे सटेशन के पास खेत में काम करने गये कुछ लोगों ने एक वृद्ध को घायलावस्था में देखा. पास जाने पर पता चला कि वृद्ध की हत्या कर दी गयी है. बदमाशों ने लगभग 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या आंख फोड़ कर कर दी. हालांकि उसके गले में लुंगी का फंदा भी मिला है.

काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी है. आशंका जतायी जा रही है कि कहीं और से हत्या कर शव को ट्रेन से लाकर वहां फेंक दिया गया है. वहीं, शव देखने के बाद फुलवरिया पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. लेकिन, फुलवरिया पुलिस जीआरपी का क्षेत्र होने की बात कह कर वहां से लौट गयी. दोपहर बाद भी जब शव को वहां से नहीं हटाया गया, तो मौके पर जीआरपी एवं उचकागांव पुलिस पहुंची. सीमा की जांच के बाद शव उचकागांव थाना क्षेत्र में था, जिसे बरामद कर उचकागांव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया.

फ्लैश बैक
वर्ष 2013 में सेलारकलां रेलवे स्टेशन के पास अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान पुलिस के लिए आज भी चुनौती बनी है. जिस हालत में युवती का शव बरामद किया गया था, उससे यह स्पष्ट था कि युवती हत्या गैंगरेप के बाद की गयी थी. हालात ऐसे हैं कि आज तक पुलिस के पास शव की पहचान नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन