Darbhanga: छेड़खानी का विरोध करने पर आशा कार्यकर्ता को चलती टेंपो से फेंका

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

पहले छेड़खानी… फिर चलती गाड़ी से धक्का! सिंहवाड़ा, दरभंगा में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई इस घटना… पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी और जानलेवा हरकत का मामला सामने आया है. विरोध करने पर टेंपो चालक ने महिला को चलती गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया.

महिला सीएचसी से अपने घर लौट रही थी

घटना 2 मई की शाम अतरवेल-भरवाड़ा मार्ग पर उस समय हुई, जब महिला सिंहवाड़ा सीएचसी से अपने घर लौट रही थी. लालपुर चौक पर खड़े एक टेंपो चालक ने उसे बैठाया और पीछे की सीट खराब होने का बहाना बनाकर आगे बैठा लिया.

सुनसान जगह पर की छेड़खानी

महिला का आरोप है कि प्रखंड मुख्यालय से आगे सुनसान स्थान पर पहुंचते ही चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपी ने चलती टेंपो से उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायल महिला को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया.

टेंपो चालक गिरफ्तार

पुलिस ने मिर्जापुर जगनी निवासी टेंपो चालक राजू भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान उसके नशे में होने की भी आशंका जताई गई है.

थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन