सब जज प्रकरण में कोर्ट ने दी दारोगा को राहत, 11 अगस्त को होगी सुनवाई

गोपालगंज : बहुचर्चित सब जज प्रकरण में सीजेएम कोर्ट ने आरोपित दारोगा को राहत देते हुए 11 अगस्त काे अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है. कोर्ट में सोमवार को जादोपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव को सदेह उपस्थित होने का नोटिस सीजेएम कोर्ट ने एसपी के माध्यम से तामिल कराया था. कोर्ट के […]
गोपालगंज : बहुचर्चित सब जज प्रकरण में सीजेएम कोर्ट ने आरोपित दारोगा को राहत देते हुए 11 अगस्त काे अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है. कोर्ट में सोमवार को जादोपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव को सदेह उपस्थित होने का नोटिस सीजेएम कोर्ट ने एसपी के माध्यम से तामिल कराया था.
कोर्ट के आदेश के अनुरूप दारोगा को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना था. दारोगा कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए, तो लगभग एक माह की मोहलत देते हुए कोर्ट में हाजिर होने का निदेश दिया गया है. कोर्ट में जज प्रकरण की सुनवाई के दौरान लोगों की नजर निर्णय पर टिकी हुई थी, जबकि सीजेएम कोर्ट के बाहर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










