यूपी में बरात गये युवक की चाकू गोद कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2016 11:55 PM (IST)
विज्ञापन

भोरे (गोपालगंज) : भोरे के भोपतपुरा गांव से यूपी गयी बरात में दो पक्षों के बीच जम कर चाकूबाजी हो गयी. इसमें बरात पक्ष के एक युवक की मौत हो गयी, जबकि कन्या पक्ष के दो युवक अब भी मौत से जूझ रहे हैं. इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा में किसी तरह विवाह […]
विज्ञापन
भोरे (गोपालगंज) : भोरे के भोपतपुरा गांव से यूपी गयी बरात में दो पक्षों के बीच जम कर चाकूबाजी हो गयी. इसमें बरात पक्ष के एक युवक की मौत हो गयी, जबकि कन्या पक्ष के दो युवक अब भी मौत से जूझ रहे हैं. इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा में किसी तरह विवाह को संपन्न कराया गया और पुलिस ने वर-वधू को वहां से अपनी सुरक्षा में भोपतपुरा पहुंचाया. घटना के बाद भोपतपुरा गांव में मातम का माहौल है.
जानकारी के अनुसार भोरे थाने के भोपतपुरा गांव निवासी स्व सजावल साह के पुत्र दुर्गेश साह की शादी नौ जुलाई काे यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाने के घांटी निवासी इंद्रभान साह की पुत्री कुमारी मीना से तय हुई थी. शनिवार को भोपतपुरा से बरात घांटी पहुंची, जहां द्वारपूजा के बाद बरातियों को खाना खिलाया गया. उसके बाद बरनेत की रस्म शुरू हुई. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया,
जिसमें वर-वधू के पक्षों के बीच में चाकूबाजी होने लगी. इसमें भोपतपुरा निवासी रामप्रीत साह के पुत्र शैलेश साह, घाटी निवासी खुबलाल राजभर के पुत्र सुनील राजभर व संतोष राजभर को चाकू लग गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को देवरिया जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शैलेश साह की मौत हो गयी. वहीं, दोनों घायलों का इलाज गोरखपुर में कराया जा रहा है.
संतोष राजभर की हालत गंभीर बनी हुई है. चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की देखरेख में शादी संपन्न करायी गयी. बाद में पुलिस ने अपनी गाड़ी से दूल्हा-दुल्हन को भोपतपुरा पहुंचाया. मृत युवक के शव काे देवरिया में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, देवरिया के
यूपी में बरात…
एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों ने भोपतपुरा गांव के ही दो युवकों का नाम बताया है. घटनास्थल पर युवकों की मौजूदगी की जांच की जा रही है. मामले में दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा.
दो अन्य युवक घायल, गोरखपुर रेफर
भोरे के भोपतपुरा गांव से देवरिया जिले के भटनी गयी थी बरात
शादी के दौरान वर-वधू के पक्षों के बीच में हुई चाकूबाजी
घटना के बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में शादी पूरी करायी व वर-वधू को भोपतपुरा पहुंचाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










