एक ही परिवार के चार मरे

Published at :12 Jun 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार मरे

हादसा. यूपी के कुशीनगर में ट्रक व बाइक में टक्कर विजयीपुर (गोपालगंज) : यूपी के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने के बंजारिया सोनवर्षा गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. सभी विजयीपुर के सवेया गांव के […]

विज्ञापन

हादसा. यूपी के कुशीनगर में ट्रक व बाइक में टक्कर

विजयीपुर (गोपालगंज) : यूपी के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने के बंजारिया सोनवर्षा गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. सभी विजयीपुर के सवेया गांव के रहनेवाले थे. ग्रामीणों ने बताया
कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के संदीप राम की बहन अंजू देवी के घर यूपी के पटहेरवा थाने के फुलवापटी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार की शाम अपनी बहन संगीता देवी (26 वर्ष) उसकी बेटी गुड़िया कुमारी (एक वर्ष), ममता कुमारी (18 वर्ष) को लेकर बाइक से जा रहा था. जैसे ही यूपी के कुशीनगर के बंजरिया सोनवर्षा गांव के समीप पहुंचा कि बाइक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया, जिससे चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन