करेंट ने ली आर्मी जवान की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

उग्र ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क को जाम कर किया हंगामा कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी पर घर आया था फौजी कटेया (गोपालगंज) : बिजली कंपनी की लापरवाही ने एक आर्मी जवान की जान ले ली. 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने के कारण मौके पर ही फौजी की मौत […]
विज्ञापन
उग्र ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क को जाम कर किया हंगामा
कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी पर घर आया था फौजी
कटेया (गोपालगंज) : बिजली कंपनी की लापरवाही ने एक आर्मी जवान की जान ले ली. 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने के कारण मौके पर ही फौजी की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों का अाक्रोश फूट गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर डीएम को मौके पर बंलाने की मांग पर अड़ गये.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धनौती गांव निवासी चंद्रमा तुरहा का 24 वर्षीय पुत्र नित्यानंद प्रसाद आर्मी से छुट्टी लेकर कुछ दिनों पूर्व ही अपने गांव आया था. शनिवार की सुबह 6:45 वो कटेया बाजार से ठेला पर करकट लेकर अपने घर वापस जा रहा था कि रास्ते में 11 हजार वोल्ट का तार काफी नीचे था,
जिसकी चपेट में फौजी आ गया. उसे कटेया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि नित्यानंद ने प्रसाद अभी एक वर्ष पूर्व ही आर्मी ज्वाइन की थी, जिसकी पोस्टिंग जम्मू में थी.
जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, तो लोग सड़क पर उतर आये और धनौती-कटेया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोग घटनास्थल पर बिजली कंपनी के जेइ को बुलाने की मांग पर अड़े थे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जम कर नारेबाजी भी की. सड़क जाम होने के कारण कटेया नगर पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया.
काफी देर बाद मौके पर पहुंचे कटेया के थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया और व्यवस्था को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया. तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










