रमजान में रोजेदारों की कुबूल होती है दुआ

Published at :12 Jun 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
रमजान में रोजेदारों की कुबूल होती है दुआ

गोपालगंज : माह-ए-रमजान बरकत के साथ खुशियां भी लेकर आता है. गरीबों व यतीनों को खुशी में शामिल करना हर रोजेदार का फर्ज है. रोजा एक छुपी हुई इबादत है. इसीलिए अल्लाह ने इरशाद फरमाया कि रोजा मेरे लिए है और इसका बदला लूंगा. रोजा रखना इबादत है, क्योंकि इससे नेकी बढ़ती है. रमजान में […]

विज्ञापन

गोपालगंज : माह-ए-रमजान बरकत के साथ खुशियां भी लेकर आता है. गरीबों व यतीनों को खुशी में शामिल करना हर रोजेदार का फर्ज है. रोजा एक छुपी हुई इबादत है. इसीलिए अल्लाह ने इरशाद फरमाया कि रोजा मेरे लिए है और इसका बदला लूंगा. रोजा रखना इबादत है, क्योंकि इससे नेकी बढ़ती है. रमजान में अल्लाह अपने बंदों के सभी गुनाह माफ कर देता है. रोजेदारों की हर दुआ कुबूल होती है.

जामा मसजिद के इमाम शौकत फहमी का कहना है कि अल्लाह के हुक्म से हर रात एक फरिश्ता ऐलान करता है- है कोई ऐसा शख्स जो गुनाहों से बाज आकर अल्लाह की तरफ रुख करे. है कोई मजलूम मदद चाहे, उसकी मदद की जायेगी. गरीब मजदूर को मदद करने से रोजे का पूरा लाभ प्राप्त होता है. इसलिए इस रोजे में भलाई का मौका नहीं छोड़ें. हाजी नब्बन कहते हैं कि रमजान महीना इबादत का होता है.

इस माह लोग अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा धन खैरात के रूप में निर्धन वर्ग के बीच खर्च करते हैं. इस धन को देने से इस वर्ग का कल्याण हो जाता है. सामाजिक दृष्टिकोण से एक महीने से कठोर तप से समाज में तमाम बुराइयों पर नियंत्रण होता है. सूर्योदय से सूर्यास्त तक पुरुष व महिलाएं अधिक समय इबादत में ही लगाती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन