क्या हाइवे लुटेरों ने ट्रक लूट कर घटना को दिया अंजाम

महम्मदपुर : सिर कटी लाश कहीं ट्रक ड्राइवर का तो नहीं? क्या हाइवे लुटेरों ने ट्रक लूट कर घटना को अंजाम तो नहीं दिया? दो भागों में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं होने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में कई सवाल तैर रहे हैं. लोगों का सवालिया निशान भी जायज […]
महम्मदपुर : सिर कटी लाश कहीं ट्रक ड्राइवर का तो नहीं? क्या हाइवे लुटेरों ने ट्रक लूट कर घटना को अंजाम तो नहीं दिया? दो भागों में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं होने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में कई सवाल तैर रहे हैं. लोगों का सवालिया निशान भी जायज है. महम्मदपुर क्षेत्र के घटनाक्रम पर नजर दौड़ाएं, तो एनएच 28 और एसएच 101 पर ट्रक लूट की घटनाएं होती रही हैं. इधर शव को देखने से भी ऐसा लगता है कि यह ट्रकचालक की हो सकती है.
अप्रैल माह में ब्रजकिशोर हाल्ट के पास ही बोलेरो से पीछा कर अपराधियों ने सब्जी लदा पिकअप गाड़ी को लूटने का प्रयास किया और असफल होने पर चालक को गोली मार दी थी. इधर हाल ही में एनएच 28 के सलोना मोड़ से अपराधियों ने ट्रक की चोरी कर ली. हाइवे पर बढ़ते अपराध और शव की स्थिति फिलहाल यह इंगित कर रही है कि ट्रक लूट की घटना को अंजाम देकर चालक युवक की हत्या कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










