बाइक के लिए बहू को घर से निकाला

Published at :08 Jun 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक के लिए बहू को     घर से निकाला

थावे : बाइक के लिए बहू को घर से मारपीट कर निकालने एवं प्रताड़ना के मामले में पति सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया गया है कि भोरे थाने के जिउत छापर गांव के काजिम अंसारी ने अपनी बेटी की शादी 12 मई, 2012 को थावे थाने के खानपुर गांव में […]

विज्ञापन

थावे : बाइक के लिए बहू को घर से मारपीट कर निकालने एवं प्रताड़ना के मामले में पति सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया गया है कि भोरे थाने के जिउत छापर गांव के काजिम अंसारी ने अपनी बेटी की शादी 12 मई, 2012 को थावे थाने के खानपुर गांव में मैनुदीन मियां के पुत्र शाहजाद अली से की. शादी में जेवर, फर्निचर एवं अन्य सामान के साथ दो लाख नकद रुपये उपहार स्वरूप दिये.

शादी के एक माह बाद से ही बाइक के लिए दबाव बनाया जाने लगा तथा छह माह पूर्व उनकी बेटी को घर से मारपीट कर निकाल दिया गया. एक सप्ताह पूर्व काजिम अपनी बेटी को लेकर उसकी ससुराल खानपुर पहुंचे तथा पंचायत एवं मान- मनौव्वल कर बेटी को ससुराल रखवाने का प्रयास किया. उलटे ससुरालवालों ने दोनों पिता पुत्री की पिटाई कर दी. इस मामले में पीड़िता ने थावे थाने में पति शाहजाद अली, सास कमरून खातून, भैंसुर जहांगीर अंसारी और जेठानी रानी खातून पर मारपीट कर प्रताड़ित करने एवं दहेज के लिए घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन