वोट काउंटिंग में भाजपा की बढ़त पर चंपाई सोरेन की प्रतिक्रिया, कहा- यह जन-समर्थन अभूतपूर्व है

Updated:
विज्ञापन
champai soren

Champai Soren: विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को मिल रही बढ़त पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश 

Champai Soren: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव की गिनती में भाजपा को मिल रही बढ़त पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इस जनादेश को जनता का स्पष्ट समर्थन बताते हुए भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया को जाहिर किया है. 

एक्स पर किया पोस्ट 

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने ने कहा कि किसी जमाने में अरब सागर के तट पर अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था – “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा.” आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक, भाजपा का एकछत्र राज है. सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में तीन बार एवं अधिकतर राज्यों में सरकार बना चुकी भाजपा को मिल रहा यह जन-समर्थन अभूतपूर्व है. बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं तुष्टिकरण के बल पर सत्ता हासिल करने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल अब विकास एवं सुशासन की राह पर चलेगा. पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु समेत पूरे देश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. 

यह भी पढ़ें: राजनगर CHC में इलाज के नाम पर लापरवाही, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola