सदर अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर, इलाज ठप

हड़ताल से चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था गोपालगंज : मांझा में डॉक्टर की पिटाई से नाराज सदर अस्पताल के डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर चले गये. डॉक्टरों ने बैठक कर हड़ताल का निर्णय लिया. हड़ताल के कारण लगभग पांच सौ मरीजों को वापस लौटना पड़ा. इस दौरान इमरजेंसी में भी काफी देर तक इलाज ठप हो गया. […]
हड़ताल से चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था
गोपालगंज : मांझा में डॉक्टर की पिटाई से नाराज सदर अस्पताल के डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर चले गये. डॉक्टरों ने बैठक कर हड़ताल का निर्णय लिया. हड़ताल के कारण लगभग पांच सौ मरीजों को वापस लौटना पड़ा. इस दौरान इमरजेंसी में भी काफी देर तक इलाज ठप हो गया.
सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा की पहल पर इमरजेंसी में इलाज शुरू हुआ. ओपीडी में पूरे दिन ताला लटका रहा. डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ प्रमोद कुमार जब खाना खाकर अस्पताल पहुंचे, तो उनको पकड़ कर पीटा गया. पुलिस डॉक्टर पर हमला करनेवालों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. हमलावर डॉक्टर का अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं. डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ायी जाती है,
तब तक इलाज नहीं करेंगे. हड़ताल की वजह से कई लोगों को निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ा. उधर डॉक्टरों ने दो दिनों का अल्टीमेटम पुलिस को देते हुए कहा है कि अगर इस दौरान कार्रवाई नहीं होती है, तो डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










