बजरंग दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया राष्ट्रप्रेम का मंत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे थे राष्ट्रीय अधिकारी तीन जून तक चलेगा बजरंग दल का प्रशिक्षण कार्यक्रम गोपालगंज : देश भर में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के चल रहा प्रशिक्षण शिविर इन दिनों मीडिया के सुर्खियों में है. मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का जायजा लेने गोपालगंज पहुंचे बजरंग दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर […]
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे थे राष्ट्रीय अधिकारी
तीन जून तक चलेगा बजरंग दल का प्रशिक्षण कार्यक्रम
गोपालगंज : देश भर में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के चल रहा प्रशिक्षण शिविर इन दिनों मीडिया के सुर्खियों में है. मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का जायजा लेने गोपालगंज पहुंचे बजरंग दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र ने कहा कि अयोध्या में चल रहा प्रशिक्षण किसी धर्म की भावना को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं है बल्कि आत्मरक्षा के लिए बजरंग दल युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है. दुर्गा वाहिनी के तहत युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि देश में अबतक एक लाख युवतियों की रक्षा दुर्गा वाहिनी कर चुकी है. बजरंग दल की स्थापना से अबतक गौ रक्षा निधि कार्यक्रम के तहत सात लाख मवेशियों को बचाया गया है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रेम का मंत्र दिया. सदर प्रखंड के भितभेरवा स्थित किसान भवन में बजरंग दल सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन जून को समाप्त होगा. इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत मंत्री जवाहर, प्रांत संयोजक राधेश्याम पांडेय, राहुल मेहता, जिला संयोतक पंकज सिंह आदि मौजूद थे. प्रशिक्षक के रुप में सुमित साह, अभिषेक सिंह, रविंद्र गोश्वामी, नीरज हिंदुस्तानी, आदित्य बजरंगी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










