तमिलनाडु चुनाव: सीएम एमके स्टालिन हारे चुनाव, TVK के इस उम्मीदवार ने 8795 वोटों से दी मात
एमके स्टालिन को हराने वाले टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू, फोटो- पीटीआई
Tamil Nadu Election Results 2026: कोलाथुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है. इस सीट से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनाव हार गये हैं. तमिल वेत्री कझगम (TVK) उम्मीदवार वीएस बाबू ने उन्हें 8,795 वोटों के अंतर से हरा दिया है.
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिल वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के नेता वीएस बाबू ने कोलाथुर विधानसभा सीट से बड़ा उलटफेर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को 8,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया है. कोलाथुर सीट पर सीएम एमके स्टालिन साल 2011 से लगातार जीतते आ रहे थे, लेकिन इस बार टीवीके की लहर में वे अपनी सीट नहीं बचा सके. इस परिणाम को राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री की हार को बेहद अहम माना जाता है.
जीत के बाद क्या बोले वीएस बाबू?
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार वीएस बाबू को 82,997 वोट मिले, जबकि स्टालिन को 74,202 वोट मिले. जीत के बाद बाबू ने कहा कि तमिलागा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख और थंगा थलपति विजय ने जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि टीवीके के सभी उम्मीदवारों की जीत वास्तव में विजय की जीत है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, टीवीके ने 34 सीटें जीती हैं और 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 16 सीटें जीती हैं और 46 सीटों पर आगे है.
कौन हैं स्टालिन को हराने वाले वीएस बाबू
स्टालिन को चुनाव में मात देने वाले टीवीके केवीएस बाबू टीवीके के नेता है. हालांकि वो कभी डीएमके नेता भी रहे हैं. उनका नाता एआईएडीएमके (AIADMK) से भी रहा है. 75 साल के वीएस बाबू महज 8वीं तक पढ़ें हैं, लेकिन सियासी दावपेच उन्हें बखूबी आता है. इसी कारण सियासी हवा पहचान कर वो चुनाव से पहले अन्ना द्रमुक छोड़कर टीवीके में शामिल हो गए थे. वहीं टीवीके ने भी उनपर बड़ा दांव लगाया और उन्हें स्टालिन के खिलाफ मैदान में उदार दिया.
Also Read: झालमुड़ी से लेकर जय श्री राम तक… बंगाल में बीजेपी की जय, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, Video
केरल में खुला बीजेपी का खाता! राजीव चंद्रशेखर का दावा- दो सीटों पर मिली जीत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










