India Border: बांग्लादेश से चीन तक, किस देश के साथ भारत की कितनी लंबी सीमा? पढ़ें यहां
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा (Photo: AI)
भारत की सीमाएं कितनी लंबी हैं? जानिए बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और अफगानिस्तान के साथ भारत की सीमाओं की पूरी जानकारी.
India Border : देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना सरकार की बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश के खिलाफ काम करने वाले लोग आसानी से भारत में प्रवेश न कर सकें. साथ ही, वैध व्यापार और लोगों की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो. सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. सीमावर्ती इलाकों में बाड़ लगाने, रोशनी की व्यवस्था करने और सड़कों का निर्माण करने का काम किया जा रहा है.
इसके अलावा सीमा चौकियां (BOP) और सुरक्षा बलों के लिए ऑपरेटिंग बेस बनाए गए हैं. सीमा पर निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. ये सभी व्यवस्थाएं भारत-पाकिस्तान, भारत-बांग्लादेश, भारत-चीन, भारत-नेपाल, भारत-भूटान और भारत-म्यांमार की सीमाओं पर की जा रही हैं. इन कदमों का उद्देश्य देश की सीमाओं को सुरक्षित और मजबूत बनाना है. आइए आपको बताते हैं किस देश के साथ भारत की कितनी लंबी सीमा लगती है. यह जानकारी भारत के गृह मंत्रालय के वेबसाइट से ली गई है.
ये भी पढ़ें: डोभाल और वांग यी के बीच सीमा विवाद पर बातचीत, शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले मुलाकात खास क्यों?
- बांग्लादेश – 4,096.70 किलोमीटर, जो पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर लगती है.
- पाकिस्तान – 3,323 किलोमीटर, जो गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से होकर लगती है.
- चीन – 3,488 किलोमीटर, जो अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख से होकर लगती है.
- नेपाल – 1,751 किलोमीटर, जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होकर लगती है.
- भूटान – 699 किलोमीटर, जो सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश से होकर लगती है.
- म्यांमार – 1,643 किलोमीटर, जो अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम से होकर लगती है.
- अफगानिस्तान – 106 किलोमीटर, जो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से लगती है.
ये भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर एसएसबी-एपीएफ की समन्वय बैठक, साझा गश्ती और सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए