रघुनाथपुर में तृणमूल कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला, बैनर फाड़े, कैंप कार्यालय पर भी किया अटैक

Updated:
विज्ञापन

रघुनाथपुर में टीएमसी कार्यालय के बाहर पुलिस के सामने पोस्टर-बैनर फाड़ते भाजपा कार्यकर्ता.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Post Poll Violence 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के परिणाम के बाद पुरुलिया के रघुनाथपुर और जामुड़िया में टीएमसी कार्यालयों को निशाना बनाया गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप लगे हैं. भारी पुलिस बल तैनात. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal Post Poll Violence 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आने के बाद पुरुलिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस पर हमला बोल दिया. पार्टी के पोस्टर और बैनर को फाड़ दिया. भाजपा का झंडा लहराते हुए टीएमसी के कार्यालय के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाये.

विज्ञापन

टीएमसी के बंद कार्यालय के बाहर तोड़-फोड़

पुरुलिया जिले में चुनाव परिणाम आने के बाद से राजनीतिक तनाव चरम पर है. बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रघुनाथपुर में तृणमूल कांग्रेस के बंद पड़े कार्यालय के बैनर-पोस्टर फाड़ दिये. उन्होंने टीएमसी के एक कैंप कार्यालय पर भी हमला बोल दिया. जब भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर-बैनर फाड़ रहे थे, तो वहां एक पुलिसकर्मी खड़ा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की.

West Bengal Post Poll Violence 2026: भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

हालांकि, बाद में घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. इसके बाद स्थिति सामान्य हुई. प्रशासन ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है. पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निबटा जा सके.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुरुलिया में टीएमसी ऑफिस को फूंका

इससे पहले जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया, जब चुरुलिया इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी कार्यालय को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. टीएमसी का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके कार्यालय में आग लगायी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत, काउंटिंग के बीच टीएमसी उम्मीदवारों ने लगाये धांधली के आरोप, कहा- कुछ गड़बड़ है…

Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी की लंबी छलांग, पांचवें राउंड में 16 हजार की बढ़त

मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान

बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पढ़ें बवाल की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola