जनता बाजार में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Published at :29 May 2016 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
जनता बाजार में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

पंचदेवरी : कटेया थाने के जनता बाजार ओपी के समीप एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया. पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है . प्रत्यक्षदर्शियों […]

विज्ञापन

पंचदेवरी : कटेया थाने के जनता बाजार ओपी के समीप एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया. पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है

. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की शाम इस व्यक्ति को इधर- उधर घूमते देखा गया था. रात हो जाने के बाद वह दुकान के आगे मचान पर सो गया था. सुबह उसे मृत पाया गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम को उसके पास से कुछ दवाइयां मिली हैं, जबकि जनता बाजार के पास नहर के समीप से पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें बिना सिम कार्ड के दो मोबाइल फोन एवं दवाएं मिली हैं.

पुलिस को आशंका है कि कहीं दूर से आकर यह व्यक्ति यहां कुछ खा कर आत्महत्या कर लिया हो. फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सूराग नहीं मिल पा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन