बिहार : गोपालगंज में मतगणना में धांधली के आरोप, पथराव में जवानों समेत 13 घायल

Published at :29 May 2016 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गोपालगंज में मतगणना में धांधली के आरोप, पथराव में जवानों समेत 13 घायल

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंजके बरौली में पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली की खबर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.इस दौरान आक्रोशितग्रामीण बरौली हाइस्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर रोड़ेबाजी करने लगे और पुलिसव ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई. जिसमेंं आधा दर्जन जवान सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. हालांकि पुलिस ने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंजके बरौली में पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली की खबर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.इस दौरान आक्रोशितग्रामीण बरौली हाइस्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर रोड़ेबाजी करने लगे और पुलिसव ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई. जिसमेंं आधा दर्जन जवान सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामे को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद स्थिति विस्फोटक होते देख मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनोज कुमारने पुलिस बल के साथमिलकर स्थिति को संभाला.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रखंड की सदौंवा पंचायत की मतगणना में पंकज दास और अमरजीत मांझी के वोटों में मामूली अंतर आने पर दोपहर एक बजे अमरजीत मांझी के समर्थक मतगणना में धांधली का आरोप लगा कर उग्र हो गये. उधर केंद्र के भीतर मतगणना चल रही थी, इधर गेट के बाहर समर्थक बैरिकेडिंग तोड़ दी और सीवान-सरफरा पथ जाम कर हाइस्कूल का गेट तोड़ने का प्रयास करने लगे.

जब गेट नहीं टूटा, तो महिला-पुरुष समर्थकों ने मतगणना केंद्र पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इधर मतगणना केंद्र से जब पुलिसकर्मी और चौकीदार बाहर निकल कर मना करने लगे, तो भीड़ हिंसक रूप ले ली .इस दौरान चौकीदार मनान और मुश्ताक घायल हो गये. यह देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. दोनों ओर से हुई काफी देर तक झड़प चलती रही, जिसमें आधा दर्जन जवान सहित कई लोग घायल हो गये.

इससे थाना चौक पर अफरा-तफरी मची रही. वहीं पुलिस के अन्य जवान गेट बंद कर अपनी जान बचाने में लगे रहे. बाद में पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ ने मतगणना केंद्र से राजकुमार मांझी को बुला कर लोगों को शांत कराने को कहा. प्रत्याशी के समझाने के बाद दो घंटे के बाद बवाल शांत हो पाया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंसा रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन