गोपालगंज में तांत्रिक ने सात वर्षीय बेटे को मार डाला

कटेया : थाने के विशुनपुरा गांव में एक तांत्रिक ने अपने सात वर्षीय बेटे की तेज हथियार से गला काट कर हत्या कर दी. उसने बचाने गयी पत्नी पर भी उसने हमला किया. रोने-चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण पहुंचे और तांत्रिक की बेरहमी से पिटाई कर डाली. इधर, कटेया पुलिस ने शव को कब्जे में […]
कटेया : थाने के विशुनपुरा गांव में एक तांत्रिक ने अपने सात वर्षीय बेटे की तेज हथियार से गला काट कर हत्या कर दी. उसने बचाने गयी पत्नी पर भी उसने हमला किया. रोने-चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण पहुंचे और तांत्रिक की बेरहमी से पिटाई कर डाली. इधर, कटेया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और तांत्रिक को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विशुनपुरा गांव के बुंदेला चौहान का पुत्र जयश्री चौहान सात-आठ वर्षों से कभी पंजाब, तो कभी मथुरा के मठ-मंदिरों में साधु के रूप में रह रहा था. उसकी पत्नी दुर्गावती देवी चार बच्चों के साथ गांव में रहती है. होली में मथुरा से जयश्री चौहान घर आया था. शनिवार की रात 12:30 बजे उसने मां के पास सो रहे सात वर्षीय पुत्र अनुज कुमार का गला काट डाला.पत्नी ने जब विरोध किया, तो उस पर भी हमला किया गया.
जब आवाज सुन कर परिजन एवं आसपास के लोग पहुंचे, तो वह उन्हें भी काट कर मार डालने पर टूट पड़ा. ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने आरोपित तांत्रिक को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










