शराब के खिलाफ आज दिलायी जायेगी शपथ

गोपालगंज : शराबबंदी के खिलाफ पुलिस लाइन में सारण रेंज के डीआइजी अजीत कुमार राव सुबह 11 बजे संकल्प दिलायेंगे. पुलिस अधिकारी से लेकर जवान तक इस संंकल्प सभा में शामिल होंगे. डीएसपी मुख्यालय नरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शराबबंदी के निर्णय को सफल बनाने के लिए एक – एक जवान को शपथ दिलायी […]
गोपालगंज : शराबबंदी के खिलाफ पुलिस लाइन में सारण रेंज के डीआइजी अजीत कुमार राव सुबह 11 बजे संकल्प दिलायेंगे. पुलिस अधिकारी से लेकर जवान तक इस संंकल्प सभा में शामिल होंगे. डीएसपी मुख्यालय नरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शराबबंदी के निर्णय को सफल बनाने के लिए एक – एक जवान को शपथ दिलायी जायेगी कि वे न सिर्फ शराब छोड़ेंगे, बल्कि आस-पड़ोस के लोगों को भी इससे मुक्ति दिलायेंगे.
इतना ही नहीं दिन के 11 बजे जिले के सभी थानेदार अपने थाने में जवानों से लेकर चौकीदारों तक को शराबमुक्ति की शपथ दिलायेंगे. इसके अलावा सरकार के निर्देश के अनुरूप किस प्रकार से अब शराब के अवैध कारोबार से शिकंजा कसा जायेगा, पुलिस की भूमिका क्या होगी, इसको लेकर डीआइजी पुलिस अधिकारियों को बतायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










