कैसे होगी बिटिया की शादी

Published at :04 Apr 2016 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
कैसे होगी बिटिया की शादी

कटेया : शुक्रवार को कटेया प्रखंड के हतवां में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग ने कई घरों के अरमानों को भी जला डाला है. किसान सुरेश महतो के परिवार पर यह अगलगी पहाड़ बन कर टूटी है. 18 अप्रैल को बिटिया की शादी है. गरीबी ने पहले ही सुरेश का सब कुछ समाप्त […]

विज्ञापन

कटेया : शुक्रवार को कटेया प्रखंड के हतवां में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग ने कई घरों के अरमानों को भी जला डाला है. किसान सुरेश महतो के परिवार पर यह अगलगी पहाड़ बन कर टूटी है. 18 अप्रैल को बिटिया की शादी है. गरीबी ने पहले ही सुरेश का सब कुछ समाप्त कर दिया था. परिवार चलाने के लिए गांव के धर्मेंद्र श्रीवास्तव से 1.25 बिगहा खेत लेकर बटाई गेहूं बोया था. फसल देख सुरेश ने बिटिया की शादी धूमधाम से करने का सपना पाल रखा था.

शुक्रवार को उसके सारे अरमान जल कर राख हो गये. अब उसके सामने समस्या है बेटी की शादी कैसे होगी? कुछ ऐसा ही हाल रामस्नेही, राजेंद्र, वृंदा, रमेश, सीता राम महतो, हरेराम, शकूर मियां, हासिम मियां, रामाशीष तिवारी, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव का भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन