पहल. नालों व शहर की सफाई की होगी डिजिटल मॉनीटरिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

बरसात के पहले होगी उड़ाही नाले की सफाई के लिए चलेगी मुहिम शहर में नाले की सफाई के लिए मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है. नाले में पॉलीथिन डालने से सर्वाधिक समस्या उत्पन्न हुई है. बड़े नालों से लेकर छोटे नालों तक की सफाई के लिए पूरी योजना तैयार कर ली गयी है. थावे […]
विज्ञापन
बरसात के पहले होगी उड़ाही
नाले की सफाई के लिए चलेगी मुहिम
शहर में नाले की सफाई के लिए मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है. नाले में पॉलीथिन डालने से सर्वाधिक समस्या उत्पन्न हुई है. बड़े नालों से लेकर छोटे नालों तक की सफाई के लिए पूरी योजना तैयार कर ली गयी है.
थावे महोत्सव के बाद इसे पूरा किया जायेगा, ताकि बरसात में कहीं भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो.
शहर की सफाई की अब मॉनीटरिंग के लिए प्रशासन की तरफ से सफाई वाहनों पर जीपीएस लगाने की तैयारी चल रही है. इसके साथ ही मजदूरों की हाजिरी अब वायो मीटरिक सिस्टम से बनेगी. नगर पर्षद के अधिकारी सफाई पर नजर रखेंगे.
गोपालगंज :स्वच्छ गोपालगंज स्वस्थ गोपालगंज बनाने के उद्देश्य से नगर पर्षद ने अपने होमवर्क को कार्य रूप में बदलना शुरू कर दिया है. शहर की सफाई के लिए अब डिजिटल मॉनीटरिंग से व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा.
नगर पर्षद में सफाई में जुटे वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगेगा, ताकि अधिकारी पता कर सके कि मशीन किस लोकेशन में सफाई के काम में लगी है. इसके अलावा एक – एक मजदूर को बायो मीटरिक सिस्टम से अंगूठे के निशान पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी. उनकी उपस्थिति के अनुरूप ही उन्हें भुगतान होगा. सफाई कार्य में वार्ड के प्रबुद्ध लोगों का सहयोग लिया जायेगा.
वार्डों की संख्या – 28
शहर की आबादी – 75890
बपट – 2
पोपलेन – 1
ट्रैक्टर – 4
छोटा ट्रैक्टर- 2
सफाई मजदूरों की संख्या – 150
स्थायी मजदूर – 12
शहर की सफाई के लिए चार अन्य ट्रैक्टरों की जरूरत है, जिसे जल्द ही खरीदा जायेगा. शहर में सफाई में कोई कमी न रहे इसके लिए हर स्तर पर होमवर्क किया गया है.
राजीव रंजन सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










