पूर्व सांसद के साला पर किया धमकी का केस

गोपालगंज : पूर्व सांसद साधु यादव के रिश्तेदार घनश्याम यादव ने जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने से शनिवार को इनकार किया. घनश्याम यादव ने कहा कि ईंट का बकाया पैसा मांगने पर झूठी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि हत्या के मामले […]
गोपालगंज : पूर्व सांसद साधु यादव के रिश्तेदार घनश्याम यादव ने जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने से शनिवार को इनकार किया. घनश्याम यादव ने कहा कि ईंट का बकाया पैसा मांगने पर झूठी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में मुझे कोई लेना – देना नहीं है. मृतक रामा यादव के परिवार से काफी पहले से घनिष्ठता रही है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रशासन की जांच से उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है. नगर थाने के अरार मुहल्ले के नीतीश कुमार ने अपने पिता की हत्या के मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. केस उठाने के लिए धमकी दिये जाने और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए घनश्याम यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पीड़ित परिवार ने पुलिस से जान-माल के सुरक्षा की गुहार भी लगायी थी. उधर, घटना की जांच के बाद पुलिस का कहना है कि जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. लेकिन, जांच के दौरान घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










