थावे-गोरखपुर के बीच कल से चलेगी डेमू ट्रेन

गोपालगंज : थावे-सीवान तथा थावे-गोरखपुर के बीच डेमू ट्रेन सोमवार से चलेगी. इसके चलने से यात्रियों काे गोरखपुर का सफर आसान हो जायेगा. डेमू ट्रेन गोरखपुर से रवानी होगी. डेमू ट्रेन सोमवार से शनिवार तक चलेगी. रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी. साथ इस रूट पर चलनेवाली दो जोड़ी सवारी गाड़ियों को रद्द कर दिया […]
गोपालगंज : थावे-सीवान तथा थावे-गोरखपुर के बीच डेमू ट्रेन सोमवार से चलेगी. इसके चलने से यात्रियों काे गोरखपुर का सफर आसान हो जायेगा. डेमू ट्रेन गोरखपुर से रवानी होगी. डेमू ट्रेन सोमवार से शनिवार तक चलेगी. रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी. साथ इस रूट पर चलनेवाली दो जोड़ी सवारी गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है.
डेमू का थावे में आने का समय : ट्रेन संख्या 55072 गोरखपुर-सीवान, 55073 सीवान-गोपालगंज, 55074 कप्तानगंज-थावे तथा 55071 थावे-गोरखपुर ट्रेनों का परिचालन उक्त रेल खंड पर चार अप्रैल से बंद हो जायेगा. इसके स्थान पर चार अप्रैल से ही डेमू ट्रेनों का परिचालन होगा. डेमू ट्रेन संख्या 75010 गोरखपुर-सीवान थावे में 9.05 में आकर 9.10 में खुलेगी. इसके पहले ट्रेन संख्या- 55072 गोरखपुर-सीवान का आगमन थावे में 9.30 में तथा प्रस्थान 9.40 में था. 75009 डेमू सीवान से कप्तानगंज के लिए चलेगी. यह थावे में 11.25 में आयेगी तथा 11.30 में खुलेगी.
इसके पहले 55073 नंबर की सवारी गाड़ी सीवान-कप्तानगंज थावे में 12.20 में आकर 12.30 में प्रस्थान करती थी. 75012 कप्तानगंज-थावे डेमू थावे में 5.20 शाम में आयेगी. इसके स्थान पर पूर्व में ट्रेन संख्या – 55074 कप्तानगंज थावे में शाम 6.45 में आती थी. 75011 नंबर की डेमू थावे से गोरखपुर के लिए 5.50 शाम में प्रस्थान करेगी.
इसके पूर्व 55071 नंबर की सवारी गाड़ी गोरखपुर के लिए 07.19 शाम में प्रस्थान करती थी. इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक पीएन बैठा ने दी.थावे-कप्तानगंज रेल खंड के यात्रियों के लिए रविवार का दिन चार अप्रैल से कष्टदायी हो जायेगा. दो जोड़ी ट्रेनें उक्त तिथि से निरस्त कर दी गयी हैं. इनके स्थान पर डेमू का परिचालन होगा. यात्रियों के लिए दुखद स्थिति यह है कि डेमू रविवार को नहीं चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










