ऊफ! कब मिलेगा शहर में जाम से छुटकारा

गोपालगंज : दिन के 11 बजे हैं. मौनिया चौक की सड़कें वाहन और लोगों से भरी हैं. गाड़ियों के हाॅर्न के सामने लोगों की आवाज दब गयी है. जो जहां है ठहरा है. सबकी जुबान पर बस एक ही आवाज है ऊफ इस जाम से आखिर कब छुटकारा मिलेगा. एक बार फिर जाम के लिए […]
गोपालगंज : दिन के 11 बजे हैं. मौनिया चौक की सड़कें वाहन और लोगों से भरी हैं. गाड़ियों के हाॅर्न के सामने लोगों की आवाज दब गयी है. जो जहां है ठहरा है. सबकी जुबान पर बस एक ही आवाज है ऊफ इस जाम से आखिर कब छुटकारा मिलेगा. एक बार फिर जाम के लिए प्रसिद्ध सोमवार अपना रंग दिखा गया. शहर की सभी सड़कें जाम से कौंधती रहीं.
वैसे तो शहर की सभी सड़कों पर जाम रहा, लेकिन मौनिया चौक जाम के मामले में प्रसिद्धि बटोरता रहा है. पुलिस के जवान यहां तब पहुंचे जब कैंदी वैन को गुजरना था. अब तक जाम से निबटने के लिए प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है. नतीजतन जाम की स्थिति दिनोंदिन भयावह होती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










