इफको ने दिया सहकारी समितियों को प्रशिक्षण

गोपालगंज : इफको द्वारा जिले की विभिन्न सहकारी समितियों को उर्वरक खरीद-बिक्री का प्रशिक्षण दिया गया. समिति सदस्यों को कंपनी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक वाइपी सिंह ने कंपनी का परिचय देते हुए सहकारी संस्था का निर्माण, विकास, उर्वरक की खरीद-बिक्री के बारे में बताया. वहीं, इस वित्तीय वर्ष की उपलब्ध तथा अगले वित्तीय वर्ष के […]
गोपालगंज : इफको द्वारा जिले की विभिन्न सहकारी समितियों को उर्वरक खरीद-बिक्री का प्रशिक्षण दिया गया. समिति सदस्यों को कंपनी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक वाइपी सिंह ने कंपनी का परिचय देते हुए सहकारी संस्था का निर्माण, विकास, उर्वरक की खरीद-बिक्री के बारे में बताया. वहीं, इस वित्तीय वर्ष की उपलब्ध तथा अगले वित्तीय वर्ष के बारे में भी जानकारी दी गयी.
उन्होंने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष उर्वरक की कमी नहीं होगी तथा इस बार कीटनाशी एवं बीज भी इफको द्वारा दिया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन अभिजीत कुमार ने किया. मौके पर रमेंद्र सिंह, सुरेंद्र पांडेय तथा पैक्स अध्यक्ष एवं किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










