नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, स्मैक तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

Author : Suryakant Kumar Published by : kumarsuryakant Updated At : 11 May 2026 4:09 PM

विज्ञापन

पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार युवक

Gopalganj News: गोपालगंज में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक युवक को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

Gopalganj News (राकेश कुमार): गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को रविवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अहिरौली गांव से एक युवक को 5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस अब गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर स्मैक कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

नशे के खिलाफ अलर्ट मोड पर पुलिस

जानकारी के अनुसार, श्रीपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों नशीले पदार्थों के कारोबार को लेकर पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में रविवार की रात एसएचओ प्रवीण कुमार को सूचना मिली कि अहिरौली गांव में एक युवक स्मैक लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल गांव में छापेमारी शुरू कर दी गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली.

पांच ग्राम स्मैक बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास रखे एक छोटे डिब्बे से करीब पांच ग्राम स्मैक बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान अहिरौली गांव निवासी रामाशीष यादव के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में की गई है.

नशे के नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी पुलिस

एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: करंट लगने से पूर्व मुखिया की मौत, मातम में परिजन

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन