बिहार का हर गांव शहर की तरह बनेगा : CM नीतीश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2016 6:26 AM
गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा िक बिहार के हर गांव को शहर की तरह बनायेंगे. ढाई सौ की आबादी वाले गांवों को पक्की सड़क से जोड़ कर घर-घर पीने के पानी के लिए नल, पीसीसी सड़क, नाला, बिजली की सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए भाजपा, कांग्रेस एवं […]
गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा िक बिहार के हर गांव को शहर की तरह बनायेंगे. ढाई सौ की आबादी वाले गांवों को पक्की सड़क से जोड़ कर घर-घर पीने के पानी के लिए नल, पीसीसी सड़क, नाला, बिजली की सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य दल भी सदन में सहयोग करें.
सीएम गोपालगंज से 12 किमी दूर गंडक नदी पर गोपालगंज तथा बेतिया को जोड़ने के लिए 548 करोड़ की लागत से 1920 मीटर लंबे पुल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शहर जैसी सुविधा जब गांवों को मिलेगी, तो गांव शहर जैसा विकसित होगा. सीएम ने कहा कि इस मंच पर भाजपा के कई नेता और सांसद मौजूद हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए जब मैं केंद्र में कृषि मंत्री था तो बिहार की राजद सरकार ने प्रस्ताव भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










