थावे में प्रतिदिन लग रहा है भीषण जाम, चिलचिलाती धूप में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 May 2026 12:07 PM

विज्ञापन

जाम के कारण वाहनों की लगी लंबी कतार.

Gopalganj news : जाम की स्थिति थावे बस स्टैंड से लेकर थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर, बाईपास और थावे बाजार तक फैल गई. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

Gopalganj news : (चितरंजन उपाध्याय)

गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 स्थित थावे बस स्टैंड के पास शनिवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस कारण दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को चिलचिलाती धूप में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जाम की स्थिति थावे बस स्टैंड से लेकर थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर, बाईपास और थावे बाजार तक फैल गई. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया.

जाम हटाने के लिए पुलिस प्रयासरत

जाम हटाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण स्थिति काफी देर तक सामान्य नहीं हो सकी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने, बस स्टैंड के पास दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और ऑटो चालकों की मनमानी के कारण यहां प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आम लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है.

Also Read : लापरवाह थानाध्यक्षों पर एसपी का बड़ा एक्शन, 21 का वेतन रोका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन