स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का रास्ता साफ

Updated at :21 Jan 2016 2:40 AM
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का रास्ता साफ

गोपालगंज : स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का रास्ता साफ हो गया है. विधानसभा चुनाव के पूर्व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लैब टेक्निशियन एवं लैब सुपरवाइजर के लिए आवेदन जमा कराया गया था. विस चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण नियोजन की प्रक्रिया ठप पड़ गयी थी. यक्ष्मा विभाग में लैब टेक्निशियन के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का रास्ता साफ हो गया है. विधानसभा चुनाव के पूर्व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लैब टेक्निशियन एवं लैब सुपरवाइजर के लिए आवेदन जमा कराया गया था. विस चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण नियोजन की प्रक्रिया ठप पड़ गयी थी.

यक्ष्मा विभाग में लैब टेक्निशियन के तीन पद एवं लैब सुपरवाइजर के एक पद पर नियोजन होना है. इसके लिए बुधवार से नियोजन समिति के उपाध्यक्ष सह उपविकास आयुक्त जीउत सिंह की मौजूदगी में अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार किये जाने का काम शुरू किया गया है.

लैब टेक्निशियन के तीन पदों के लिए 33 आवेदन एवं सुपरवाइजर के एक पद के लिए तीन आवेदन प्राप्त हुए थे. नियोजन समिति के सदस्यों ने संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रमेश मिश्र, डॉ अशोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार की मौजूदगी में मेधा सूची तैयार किये जाने का काम शुरू किया.

इसके बाद नियोजन पत्र मुहैया कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन